Career

2021 में पुलिस कांस्टेबल कैसे बने प्रक्रिया|2021 police constable kaise bane

बहुत सारे कैंडिडेट का सपना होता हे की वे पुलिस कांस्टेबल कैसे बने और देश की सेवा करे और इसके लिए वे दिन रात मेहनत करते हे। लेकिन यह जानना भी जरुरी हे की पुलिस कांस्टेबल का कार्य क्या होता हे, वेतन कितना मिलता हे, इसके लिए भर्ती प्रक्रिया क्या हे, परीक्षा किस तरह ली जाती हे जिससे इसके लिए आप पहले से तैयार रहे।

पुलिस कांस्टेबल क्या है।

दोस्तो अगर बात की जाए पुलिस कांस्टेबल की तो पुलिस डिपार्टमेंट में सबसे छोटी रैंक के रूप में पुलिस कॉस्टेबल तैनात रहता है। वेसे तो इस डिपार्टमेंट के सारे पद जिम्मेदारी वाले होते है क्योंकि इस डिपार्टमेंट के काम ही  लोगो की सुरक्षा प्रदान करना है और constable का पद निचली रैंक पर है पर वह इसी तरह कार्य करता है जैसे कि किसी बिल्डिंग की नींव होती है अगर वह न हो तो कोई बिल्डिंग बन ही नही सकती है वेसे ही कांस्टेबल डिपार्टमेंट का  बहुत ही जिम्मेदारी वाला पद होता है।

पुलिस कांस्टेबल कैसे बने

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए शेक्षणिक योग्यता।

यहा हम बात करेंगे पुलिस कांस्टेबल कैसे बने इसके के लिए शेक्षणिक योग्यता की, किसी भी कैंडिडेट को इस पद के लिए आवेदन करने के लिए  किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कम से कम 10th या 12th पास होना जरूरी है। अगर उसके पास यह शेक्षणिक योग्यता नही है । तो वह कैंडिडेट इस पद के लिए आवेदन नही दे सकता है।

पुलिस बनने के लिए योग्यता शारीरिक

पुलिस विभाग की बात की जाए तो इसका मुख्य कार्य ही अपराधियो चोर बदमाशो जैसी गतिविधियों को रोकना होता है। इस वजह से उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। वही कांस्टेबल की शारीरिक योग्यता की बात की जाए तो-
शारीरिक रूप से किसी भी प्रकार से विकलांगता नही होना चाहिए।
पुरुष कैंडिडेट की ऊँचाई  168cm (5.61 फ़ीट) कम से कम होनी चाहिए।(कुछ विसेस वर्ग के लिए उचाई में कुछ छूट भी दी जाती है)
महिला कैंडिडेट के लिए न्यूनतम उचाई 158cm होनी चाहिए।
पुरुष कैंडिडेट का सीने के माप 81cm होंना चाहिए ओर (फुलाने पर 86cm) महिला कैंडिडेट के लिए नोट एप्लीकेबल।

कॉन्स्टेबल बनने के लिए उम्र सीमा।

इस पद के लिए पुरुष कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से लेकर 33 वर्ष तक होनी चाहिए।
(कुछ वर्ग के लिके आयु सीमा में 5 साल की छूट भी दी जाती है)
इस पद के लिए महिला कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से लेकर 38 वर्ष तक होनी चाहिए।

पुलिस कांस्टेबल प्रक्रिया।

पुलिस कांस्टेबल कैसे बने प्रक्रिया की बात करे तो आपको इसमे पुलिस विभाग में पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करना होता है उसके बाद आपकी लिखित परीक्षा ली जाती है अगर आप उस परीक्षा को पास कर लेते है तो उसके बाद आपको शारीरिक परीक्षा देनी होती है ओर से जब आप पास कर लेते है तो आपको अपने सभी दस्तावेज का सत्यापन करना होता है जिसके बाद आपकी मेडिकल परीक्षा भी ली जाती है जिसमे आप सफल हो जाते है तो आप 6 महीने ट्रेनिंग पर भेज दिया जाता है।

आवेदन पत्र

जब भी आपके राज्य के पुलिस विभाग में constable के पद पर भर्ती निकले तब आपको पुलिस विभाग में ऑनलाइन आवेदन जमा करना होता है।

लिखित परीक्षा

आवेदन जमा करने के बाद आपकी लिखित परीक्षा ली जाती है जिसमे आपसे सामान्य ज्ञान (general knowledge). तर्क शक्ति .गणित तथा विज्ञान के सवाल पूछे जाते है। यह परीक्षा 100 अंक की होती है। तथा एग्जाम होने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाता है।

शारीरिक परीक्षा

यहा आपको इस परीक्षा में शारीरिक टेस्ट देने होते है।

पुरुषों के लिए-

दौड़- इसमे आपको 800मीटर की दौड़ 2 मिनिट 45 सेकंड में पूरी करनी होती है।
गोला फेक- जिसमे आपको  7.260kg वजन का गोला 19 फ़ीट की दूरी तक फेकना होता है।
लंबी कूद- यह आपको लंबी कूद में 13 फ़ीट लम्बी छलांग लगानी होती है।

महिलाओं के लिए-

दौड़- इसमे आपको 800मीटर की दौड़ 4 मिनिट में पूरी करनी होती है।
गोला फेक- जिसमे आपको  4kg वजन का गोला 15 फ़ीट की दूरी तक फेकना होता है।
लंबी कूद- यह आपको लंबी कूद में 10 फ़ीट लम्बी छलांग लगानी होती है।
नोट- लम्बी कूद ओर गोल फेक में आपको तीन बार मौका दिया जाता है

प्रमाणपत्र सत्यापन

शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपको आपके आपके सारे जरूरी दस्तावेज का सत्यापन कराना होता है।

मेडिकल परीक्षा

प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद आपकी मेडिकल परीक्षा कराई जाती है जिसमे डॉक्टर द्वारा आपके शरीर का पूरा मेडिकल चेकप किया जाता है।

पुलिस कांस्टेबल पदोन्नति ।

इस पद पर आपको पदोन्नति आपकी दी गई सेवा और अनुभव के आधार पर मिलती है। पहले सीनियर कांस्टेबल. हेड कांस्टेबल. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर. सब इंस्पेक्टर ओर फिर इंस्पेक्ट पड़ तक आपकी पदोन्नति होती है।

पुलिस कांस्टेबल सेलेरी।

इस पद पर आपको सैलरी कई आधार पर दी जति है जैसे कि आपकी पोस्टिंग किस स्थान पर है सुरुआत में आपको डिपार्टमेंट की ओर से लगभग  20000 से लेकर 26000 हजार प्रति माह तक दी जाती है।
वेतन के अलावा आपको सरकार की तरफ से ओर भी कई सुविधाये प्रदान की जाती है।

पुलिस कांस्टेबल के कार्य और कर्तव्य।

1. अपने सिनिअर अफसर द्वरा दिए गए कार्य को पूरा करना होता है।
2. अपने इलाके पर गस्त देना होता है।

Related post-

पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा सिलेबस।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button