jankari 

एक मिडिल क्लास परिवार से Twitter के ceo बनने का सफर-पराग अग्रवाल

भारतीय मुल के पराग अग्रवाल होगे Twitter के नए CEO ये खबर तो आपने सुनी ही होगी। पराग अग्रवाल पिछले 10 वर्षो से ट्विटर के साथ जुड़े हुए हैं। पराग अग्रवाल Twitter के सीटीओ(CTO) के पद पर कार्यरत थे और अब Jack dorsey के इस्तीफे के बाद पराग अग्रवाल ट्विटर के नये सीईओ (CEO) बन गये है।

पराग अग्रवाल की Twitter के ceo बनने तक कि कहानी

पराग अग्रवाल का सीईओ बनना भी लोगों के लिये एक प्रेरणा दायक कहानी हे। एक मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर किस तरह ट्विटर का सीईओ बना। पराग जी का जन्म मुंबई के खारघर मे सन 1984 में हुआ। और अब वे 37 वर्ष की उम्र में ट्विटर के सीईओ बन चुके हैं।  इनकी निजी जिंदगी की बात करे तो इनकी पत्नि विनीता अग्रवाल है। और इनका एक बेटा है जिसका नाम अंश है।  पराग जी के पिता एँटामिक एनर्जी सेक्टर में कार्य करते थे वहीं उनकी माताजी एक रिटायर्ड स्कूल टीचर रह चुकी हैं। काफी लगन और मेहनत के बल पर पराग जी ने ये मुकाम हासिल किया है। उनके लिये ये सब इतना आसान नहीं था।

पराग अग्रवाल सोशल मिडिया अकाउंट- twitter-https://twitter.com/paraga

पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बनने की अहम् वजह

पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बनने के कई कारण हैं-

  • जैसे कि वे पिछले 10 वर्षों से ट्विटर में कार्यरत हैं।
  • वहीं उनके अनुभव के आधार पर भी उन्हें चुना गया।
  •  वे बहुत अच्छे इंजिनियर भी हैं।
  • उनकी सोच फ्यूचर स्टिक है जो ट्विटर को और बड़े मुकाम पर पहुंचाएंगे।
  • वे ट्विटर के सभी सदस्यों की सहमति से चुने गये। इससे टीम वर्क अछे से करवा पायेगे।

पराग अग्रवाल की शिक्षा-

इनकी शिक्षा की बात करे तो इन्होंने मुंबई के एँटामिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल में पढे फिर इन्होंने आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी(IIT) मुंबई से पूरी की ओर बीटेक की डिग्री हासिल की और फिर वे अपनी आगे की पड़ाई के लिए अमेरिकी चले गये।

पराग अग्रवाल का करियर-

पराग अग्रवाल के करियर की बात करे तो इन्होंने Microsoft, yahoo जेसी बड़ी कंपनी मे कार्य किया उसके बाद ये 2011 मे ट्विटर में काम करने लगे। जहां उन्होंन ट्विटर को अपनी काबिलियत और कार्यकुशलता से अपनी प्रतिभा साबित की ओर वे 2017 में ट्विटर के सीटीओ (CTO) के पद पर पहुंच और 2021 में Jack dorsey के इस्तीफे के बाद अपनी काबिलियत के दम पर सीईओ(CEO) का पद हासिल किया।

पराग अग्रवाल की नेटवर्थ-

इनकी नेटवर्थ(net worth) की बात करे तो इनकी अभी 1.5 मिलियन डॉलर है और अब इनकी सैलरी 2,50,000 डॉलर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button